Site icon Khabribox

देशभर में 24 मई को मनाया जाएगा राष्ट्रमंडल खेल दिवस, यहां होगा मुख्य आयोजन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। राष्ट्रमंडल खेल दिवस 24 मई को देश के 8000 से अधिक स्थानों पर मनाया जाएगा। इसका मुख्य आयोजन 2030 खेलों के मेजबान अहमदाबाद में होगा।

यहां होगा आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 24 मई को ‘राष्ट्रमंडल खेल दिवस’ मनाया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी उत्सव का मुख्य और सबसे बड़ा आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रहा है, जो साल 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक मेजबान भी है। अहमदाबाद में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के गृह व खेल राज्य मंत्री हर्ष सांघवी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर, बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंडे और निशानेबाज अंजुम मोद्गिल समेत कई बड़ी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

साइकिल से दिया जाएगा यह संदेश

इसके अलावा इस आयोजन को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर एक विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश देंगे।

Exit mobile version