Site icon Khabribox

दीजिए बधाई: अल्मोड़ा निवासी अर्जुन सेना में बनें लेफ्टिनेंट, भारतीय सैन्य अकादमी से पास होकर पाया कमिशन

मूलरूप से उड़खोला, बसरखेत चौखुटिया अल्मोड़ा निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट को बधाई दीजिए। अर्जुन सेना में लेफ्टिनेंट बनें है।

पिता के सपने को बेटे ने किया पूरा

जानकारी के अनुसार मूलरूप से उड़खोला, बसरखेत चौखुटिया अल्मोड़ा निवासी अर्जुन वर्तमान में बिठौरिया में रहते हैं। वर्ष 2020 में एनडीए की परीक्षा पास की। इनमें उनकी ऑल इंडिया रैंक 22 रही। जिसके बाद अब शनिवार को देहरादून में पासिंग आउट परेड पास करके अर्जुन अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अर्जुन के पिता सेना में सिपाही बनना चाहते थे, लेकिन मेडिकल अनफिट के चलते उनका यह सपना अधूरा रह गया। लेकिन अब बेटे ने इस सपने को पूरा किया है।

Exit mobile version