Site icon Khabribox

दीजिये बधाई: नैनीताल की अंजू ने भारतीय खो-खो टीम में बनाई जगह

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल
नैनीताल की अंजू को बधाई दीजिये। अंजू ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर भारतीय खो-खो टीम में अपनी जगह बनाई है।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजू 5 से 10 अक्टूबर 2024 तक नेपाल में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय खो-खो टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस संबंध में उत्तरांचल क्षेत्र खो खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने जानकारी दी है। उनके चलने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version