दीजिए बधाई: बेतालघाट की नीतू कार्की ने हासिल की उपलब्धि, एशिया काकेहाशी प्रोजेक्ट 2025 के लिए हुआ चयन

गरमपानी: विकासखंड बेतालघाट के बजेड़ी निवासी नीतू कार्की को बधाई दीजिए। उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मिली जानकारी के अनुसार बेतालघाट के बजेड़ी निवासी नीतू कार्की पुत्री राजेन्द्र सिंह कार्की का एशिया काकेहाशी प्रोजेक्ट 2025 के लिए चयन‌ हुआ है। इसके तहत वह 22 अगस्त से 15 दिसंबर तक जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारत से चयनित प्रतिनिधियों में शामिल नीतू 20 अगस्त 2025 को जापान रवाना हो चुकी हैं। एशिया काकेहाशी प्रोजेक्ट का उद्देश्य एशियाई देशों के छात्रों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

11वीं की छात्रा

जानकारी के अनुसार नीतू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, ताड़ीखेत (जिला अल्मोड़ा) से की है। अभी वह वर्तमान में विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में 11वीं की छात्रा हैं।