Site icon Khabribox

दीजिये बधाई: उत्तराखंड की बेटी मनीषा ने देवभूमि को किया गौरवान्वित, भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की बेटी मनीषा को बधाई दीजिये। मनीषा का भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है।

भारतीय हॉकी टीम में चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार जिले के श्यामपुर की मनीषा चौहान का भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। जल्द ही वह भारतीय महिला हॉकी टीम एफआइएच प्रो लीग खेलने बेल्जियम और इंग्लैंड जाएंगी। हॉकी इंडिया बोर्ड ने दो मई को भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। इसमें उत्तराखंड से मनीषा चौहान का चयन किया गया है। मनीषा का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में होने से उत्तराखंड प्रदेश के साथ हरिद्वार जनपद का भी गौरव बढ़ा हैं। उनके चयन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version