Site icon Khabribox

दीजिए बधाई: भुवनेश्वर नेशनल एथलेटिक्स में उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

उत्तराखंड: भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जिसमें खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 24 से 28 जून तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाली धावक अंकिता ध्यानी ने  दो पदक जीते। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपल चेस में नौ मिनट 44.5 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक (गोल्ड) हासिल किया। इसके अलावा, 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने चार मिनट 20.78 सेकंड के साथ रजत पदक (सिल्वर) अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत अंकिता ने जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।


​अन्य पदक विजेताओं की सूची

​उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि राज्य के अन्य खिलाड़ियों ने भी कड़ा मुकाबला करते हुए पदक तालिका में जगह बनाई।
• ​सोनिया (देहरादून): 10,000 मीटर दौड़ में 34 मिनट 35.2 सेकंड के साथ रजत पदक।
• ​सचिन बोहरा (चंपावत): 21 किलोमीटर रेस वाक में रजत पदक।
• ​लिली (हरिद्वार): 800 मीटर महिला वर्ग में कांस्य पदक।

Exit mobile version