Site icon Khabribox

दीजिए बधाई: ललित सिंह बिष्ट ने इस प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से बागेश्वर में अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दी बधाई

जिसमें स्याल्दे डिग्री कॉलेज के छात्र ललित सिंह बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया और गोला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आभा अग्रवाल, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र, टीम मैनेजर डॉ. हरीश सिंह सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

Exit mobile version