Site icon Khabribox

दीजिए बधाई: अल्मोड़ा के संतोष पांडे ICSI की नॉर्थर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के चेयरमैन हुए नियुक्त

देश के वित्तीय क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की नॉर्थर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के चेयरमैन पर पर अल्मोड़ा के ग्राम उतौरी, मिरई निवासी संतोष पांडे नियुक्त हुए हैं।

दी शुभकामनाएं

संतोष वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत हैं। इसके साथ ही इस पद पर नियुक्त होने वाले वह सबसे युवा पदाधिकारी हैं। उनके पिता प्रकाश चंद्र पाण्डे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता जानकी देवी गृहिणी हैं। अभी उनका परिवार वर्तमान में बरेली में रहता है। उनकी इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा समेत पूरे कुमाऊं के लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version