Site icon Khabribox

अल्मोड़ा निवासी रूचि जोशी को दीजिए बधाई, संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देशभर में हासिल की 12वीं रैंक, इस पद के लिए चयन

अल्मोड़ा जनपद निवासी रुचि जोशी को बधाई दीजिए। वह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में 12वीं रैंक प्राप्त कर सूचना अधिकारी पद के लिए चयनित हुई है।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की मेधावी छात्रा रुचि जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद की निवासी हैं। वह अब केंद्र सरकार में राजपत्रित अधिकारी के रूप में सेवाएं देंगी। रुचि जोशी ने पत्रकारिता विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। साथ ही एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रुचि ने केंद्र सरकार के युवा कार्य और खेल मंत्रालय तथा कृषि मंत्रालय में मीडिया प्रबंधक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने खेलो इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और फिट इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों के प्रचार में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। वह आकाशवाणी में उद्घोषिका भी रह चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय व शिक्षकों ने बधाई दी है।

Exit mobile version