Site icon Khabribox

उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किए यह वादे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को ‘उत्तराखंड स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ नाम दिया गया है।

कड़ा भू कानून लागू करने का किया वादा-

जिसमें पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने और चार लाख लोगों को नौकरी देने के साथ कड़ा भू कानून लागू करने का वादा किया है । इसके अलावा ‘पर्यटन पुलिस’ बल के गठन का वादा किया गया है। इस घोषणापत्र में 40 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता देने और रसोई गैस की कीमत 500 रुपये तक सीमित करने का वादा किया गया है।

Exit mobile version