Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बनने पर अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने किया मिष्ठान वितरण

अल्मोड़ा-करन मेहरा के कांंग्रेस प्रदेश
अध्यक्ष,यशपाल आर्या के नेता प्रतिपक्ष एवम् भुवन कापड़ी के उपनेता प्रतिपक्ष बनने पर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने आज कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय चौहानबाटा में मिष्ठान वितरण किया।

कांग्रेसजनों  में दिखा उत्साह

इस अवसर पर कांग्रेसजनों का जोश देखने लायक था।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि यशपाल आर्य कांंग्रेस के बेहद वरिष्ठ नेता हैं।उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने से कांंग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिली है।उन्होंने आगे कहा कि करन मेहरा जैसे ऊर्जावान युवा व्यक्तित्व को प्रदेश कांंग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेसजनों में बेहद उत्साह है।


कांग्रेसजनों में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या,प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि करन मेहरा जैसे युवा व्यक्तित्व को प्रदेश कांग्रेस की कमान देने से कांग्रेसजनों में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है तथा निश्चित रूप से करन मेहरा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड में कांंग्रेस मजबूती के साथ उभर कर सामने आयेगी ।



ये रहे उपस्थित

मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, प्रमोद पवार,गोपाल खोलिया,संगम पाण्डे,अम्बीराम,विपिन भट्ट,फाकिर खान,उमेश भट्ट,डी०के०जोशी,रमेश नेगी,जया जोशी,गीता मेहरा,अख्तर हुसैन,घनश्याम गुरूरानी,सुन्दर सिंह बिष्ट,कुन्दन सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version