Site icon Khabribox

आईपीएल में फिर मंडराया कोरोना का खतरा, हैदराबाद का यह तेज गेंदबाज हुआ कोरोना संक्रमित

आईपीएल मैच से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज का चौथा मैच है, जो सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है।

तेज गेंदबाज टी. नटराजन हुए कोरोना संक्रमित-

मैच से पहले आईपीएल मैच में कोरोना का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। आज होने वाले मैच से पहले बड़ी खबर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जी हाँ हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना की चपेट में आ गए हैं, हालांकि उनके संपर्क में आए खिलाड़ियों की जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज रात का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वही नटराजन के पॉजिटिव आने के बाद हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर और पांच कोचिंग स्टाफ आइसोलेशन में है।

Exit mobile version