Site icon Khabribox

भारत में थम नहीं रहें कोरोना वायरस के केस, सामने आए इतने नए मरीज

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में एक बार कोरोना वायरस अपने पैर पसारने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।

कोरोना वायरस के केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 188 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 188 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ो के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुर्ई है। संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,473 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version