Site icon Khabribox

कोरोना वायरस ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में इतने नए मामले दर्ज, 04 मरीजों की मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में एक बार कोरोना वायरस अपने पैर पसारने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ रहें मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन 24 घंटों में चार संक्रमितों की मौत हुई है केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में  605 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। वहीं, चार मरीजों की मौत हुई है। केरल में दो और कर्नाटक में दो लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,643 हो गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी गई है।

Exit mobile version