Site icon Khabribox

कोरोना वायरस ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में इतने नए मामले दर्ज, बरतें सावधानी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में एक बार कोरोना वायरस अपने पैर पसारने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।

कोरोना वायरस के मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 375 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कोविड-19 के 375 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा की गई कोरोना के जानकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 375 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, दो लोगों के मौत के मामले भी सामने आए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, महामारी से लेकर अब तक इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी की दर 98.81 प्रतिशत है।

बरतें सावधानी

जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को सख्ती से पालन करने कहा है।

Exit mobile version