Site icon Khabribox

दिल्ली की नई सीएम रेखा का ‘राजतिलक’, ली सीएम पद की शपथ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री है।

रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इसके अलावा वह मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं। अब शालीमार बाग से पहली बार चुनी गई विधायक रेखा गुप्ताको मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वह बीजेपी शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी हैं। वहीं मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रेखा गुप्ता अनुभवी पार्षद रह चुकी हैं। शालीमार बाग से उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 29,595 वोटों से हराया।

शपथ ग्रहण समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरुवार (20 फरवरी) को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई।

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में छह मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी

मंत्रीविधानसभा क्षेत्र
रेखा गुप्ता (CM)शालीमार बाग
प्रवेश सिंह वर्मानई दिल्ली
मंजींदर सिंह सिरसाराजौरी गार्डन
रविंदर इंद्राज सिंहबवाना
कपिल मिश्राकरावल नगर
आशीष सूदजनकपुरी
पंकज कुमार सिंहविकासपुरी
Exit mobile version