Site icon Khabribox

भारत में कोरोना वायरस ने फिर बढ़ाई चिंता, एक्टिव मामलों में तेजी से इजाफा, तीसरी लहर का बढ़ा डर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में अपना कहर बरपाने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। जिससे कोरोना के तीसरी लहर का डर बना हुआ है।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ रहें केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना का वहीं दौर धीरे-धीरे वापसी कर रहा है। एशिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भारत में भी कोरोना के नये वैरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक 15 जून (रविवार) को कुल 7383 एक्टिव मामले थे। पिछले 24 घंटे में 17 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, वहीं 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं केरल राज्य में कोरोना ने अपने पैर पूरी तरह से फैला लिए है। केरल में न सिर्फ कोरोना के एक्टिव मामले बढ़ रहे हैं बल्कि मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

कोरोना का नया वेरिएंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स जैसे JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और XFC को जिम्मेदार माना जा रहा है। जिसमे देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट और इसके सब-वैरिएंट्स (NB.1.8.1 और XFG) के कारण मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। 

Exit mobile version