Site icon Khabribox

फिर डराने लगा कोविड, कोरोना वायरस के सब वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में इतने मामले आए सामने

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में कहर बरपाने के बाद कोरोना वायरस का खतरा कम होने लगा था। जो एक बार फिर वापसी करके डराने लगा है।

कोविड-19 के नए वैरिएंट ने पूरे देश में मचाया हड़कंप

देशभर में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहें हैं। कोविड के सब वैरिएंट JN.1 की वजह से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 358 नए केस मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में मरने वालों की संख्या 5,33,327 हो गई है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,576 हो गई है। देश का रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत हो गया है। चिंता की बात यह है कि नए वैरिएंट की रफ्तार बढ़ने के साथ अचानक कोरोना के मामलों में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

Exit mobile version