Site icon Khabribox

इस राज्य में राज्यमाता घोषित हुई ‘गाय’, जारी आदेश में कहीं यह बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। महाराष्ट्र से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है।

गाय राज्यमाता घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस संबंध में बीते कल सोमवार को आदेश जारी किया गया। जारी आदेश में लिखा गया है कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति, वैदिक काल से महत्व है। देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए उपयुक्त है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राज्यमाता घोषित किया जा रहा है।

गाय का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है। गाय को गोमाता कहा जाता है। गाय को धन, शक्ति, और मातृ प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गाय को दैवीय और प्राकृतिक उपकार का सांसारिक अवतार माना जाता है। गाय के दूध, मूत्र, और गोबर का विशेष महत्व है। गाय के गोबर का इस्तेमाल पूजा में जमीन को शुद्ध करने के लिए किया जाता है। गाय के गोमूत्र का इस्तेमाल पंचामृत बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा प्राचीन काल से ही भारत की अर्थव्यवस्था गाय पर निर्भर रही है।  गायों से दूध मिलता है, जो मानव शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

Exit mobile version