Site icon Khabribox

Cricket News: BCCI ने भारतीय टीम के शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव, इन मैचों के बदले वेन्यू, यहां देखें कौन सा मैच कौन से मैदान में खेला जाएगा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी जानकारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जून में शुरू होगी।

जून में खेली जाएगी भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है। गिल टीम इंडिया के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है, और वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा टीम इंडिया को इस साल अपने घर में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच, वनडे और टी20 मैच खेलने हैं।

बीसीसीआई ने शेड्यूल में दो बड़े किए बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए टीम इंडिया के 2 टेस्ट मैचों के वेन्यू में बदलाव किया है। जिसमे इस साल टीम इंडिया के इंटरनेशनल होम सीजन के शेड्यूल में अचानक बड़ा बदलाव किया है‌। BCCI ने साउथ अफ्रीका-A के भारत दौरे के लिए अपडेटेड शेड्यूल का ऐलान किया है।
🏏🏏बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज के तीनों मैच अब चेन्नई में नहीं होंगे‌। इस सीरीज के दो मुकाबले अब न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
🏏🏏इसके अलावा बताया है कि 2 अक्टूबर, 2025 से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच अब कोलकाता की जगह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

🏏🏏पहला टेस्ट: 2 से 6 अक्टूबर, अहमदाबाद
🏏🏏दूसरा टेस्ट: 10 से 14 अक्टूबर, नई दिल्ली

साउथ अफ्रीका का भारत दौरा

🏏🏏पहला टेस्ट: 14 से 18 नवंबर, कोलकाता
🏏🏏दूसरा टेस्ट: 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
🏏🏏पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
🏏🏏दूसरा वनडे: 3 दिसंबर , रायपुर
🏏🏏तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
🏏🏏पहला टी20: 9 दिसंबर, कटक
🏏🏏दूसरा टी20: 11 दिसंबर, मुल्लांपुर
🏏🏏तीसरा टी20: 14 दिसंबर, धर्मशाला
🏏🏏चौथा टी20: 17 दिसंबर, लखनऊ
🏏🏏पांचवां टी20: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया पुरुष-ए टीम का भारत दौरा

🏏🏏पहला 4 दिवसीय मैच: 16 से 19 सितंबर, लखनऊ
🏏🏏दूसरा 4 दिवसीय मैच: 23 से 26 सितंबर, लखनऊ
🏏🏏पहला वनडे: 30 सितंबर, कानपुर
🏏🏏दूसरा वनडे: 3 अक्टूबर, कानपुर
🏏🏏तीसरा वनडे: 5 अक्टूबर, कानपुर

साउथ अफ्रीका पुरुष-ए टीम का भारत दौरा

🏏🏏पहला 4 दिवसीय मैच: 30 अक्टूबर से 2 नवंबर, BCCI COE
🏏🏏दूसरा 4 दिवसीय मैच: 6 से 9 नवंबर, BCCI COE
🏏🏏पहला वनडे: 13 नवंबर, राजकोट
🏏🏏दूसरा वनडे: 16 नवंबर, राजकोट
🏏🏏तीसरा वनडे: 19 नंवबर, राजकोट

Exit mobile version