Site icon Khabribox

Cricket News: त्रिकोणीय वनडे सीरीज का आज फाइनल, आमने-सामने होंगी महिला टीम इंडिया व श्रीलंका

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। त्रिकोणीय वनडे सीरीज का आज रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

आज होगा फाइनल मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारतीय महिला टीम का त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के साथ मुकाबला खेला जाएगा। आज रविवार को आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले महिला वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल सीरीज में भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच भिड़ंत होगी।‌ इस सीरीज में भारत को एकमात्र हार श्रीलंका के विरुद्ध मिली है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके बाद इस लीग चरण में चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही। श्रीलंका दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आज रविवार, 11 मई को सुबह 10 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। जो आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फैनकोड (टीवी और डिजिटल) पर सीधा प्रसारण होगा। आज फाइनल के लिए, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने घोषणा की है कि प्रशंसक स्टेडियम में मुफ्त में फाइनल देख सकेंगे।

भारतीय टीम में खिलाड़ी

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, तेजल हसबनिस, शुचि उपाध्याय शामिल हैं।

श्रीलंका टीम में खिलाड़ी

चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, इनोशी प्रियदर्शनी, विशमी गुणरत्ने, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, हर्षिता समाराविक्रमा, मनुडी नानायककारा, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, अनुष्का संजीवनी, रश्मिका सेववंडी, नीलाक्षिका सिल्वा, देवमी विहंगा शामिल हैं।

Exit mobile version