Site icon Khabribox

Cricket News: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025: आज इंग्लैंड का आस्ट्रेलिया से होगा सामना

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो गया है।

आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें प्रतिभाग कर रही है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।जिसमे टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मेजबान पाकिस्तान का मुकाबला कराची में न्यूजीलैंड से हुआ।
ग्रुप ए: पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड।
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका।

कल का मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 316 रन का टारगेट दिया था। अफगानिस्तान 208 रन बनाकर आउट हो गई। टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। जिसमे दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हरा दिया। ग्रुप-बी का यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया।

आज का मुकाबला

आज आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मैच आज 22 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। टॉस- 2:00 PM, मैच शुरू- 2:30 PM

Exit mobile version