Site icon Khabribox

Cricket News: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025: आज बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का होगा आमना-सामना, देखें

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो गया है।

आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें प्रतिभाग कर रही है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।जिसमे टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मेजबान पाकिस्तान का मुकाबला कराची में न्यूजीलैंड से हुआ।
ग्रुप ए: पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड।
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका।

आज का मुकाबला

आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मैच बांग्लादेश टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेला जाएगा। आज 24 फरवरी को दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

Exit mobile version