क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो गया है।
आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें प्रतिभाग कर रही है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।जिसमे टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मेजबान पाकिस्तान का मुकाबला कराची में न्यूजीलैंड से हुआ।
ग्रुप ए: पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड।
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका।
कल का मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में शनिवार को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन के साथ हासिल कर लिया। जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने 47.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया।
आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
आज आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया का सामना आज 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान से होगा। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी रहेगी। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। मैच में टॉस दोपहर 2 बजे होगा और मैच की शुरुआत दोपहर 2:30 PM बजे होगी।