क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हुआ है।
आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्रतिभाग किया है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
कल कौन जीता
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वां मैच अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेला गया, लेकिन बारिश की वजह से इस मैच का नतीजा नहीं निकल पाया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के 4 अंक हो गए और ये टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
आज का मुकाबला
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शनिवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। ये ग्रुप-बी का आखिरी लीग स्टेज मैच होगा। दक्षिण अफ्रीका अभी भी सेमीफाइनल में जाने की प्रबल दावेदार है और इंग्लैंड लगभग बाहर है।