Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में तेल के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस के कड़े पहरे में बंटा पेट्रोल-डीजल

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ईंधन की किल्लत के चलते आज मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर तेल पहुँचते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

उमड़ी भीड़

जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस की कड़ी निगरानी में ही वाहनों में पेट्रोल और डीजल का वितरण किया जा सका। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को शहर के सभी पांचों पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने से हड़कंप मच गया था। दिन भर लोग अपने वाहनों के लिए तेल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काटते रहे। आपूर्ति ठप होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जब सोमवार रात दो पंपों पर और मंगलवार सुबह एक अन्य पंप पर तेल का टैंकर पहुँचा। तब पंपों पर लोगों की भारी कतारें लग गईं। मिली जानकारी के अनुसार शिखर तिराहा और पाण्डेखोला स्थित पंपों पर वर्तमान में सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इन दो पंपों के बंद होने के कारण सारा दबाव अन्य संचालित पंपों पर आ गया है।

Exit mobile version