Site icon Khabribox

हल्द्वानी में कर्फ्यू, कुमाऊं विवि की परीक्षाएं स्थगित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कल गुरूवार को अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पर काफी विरोध के बाद बवाल मचा। जिसके बाद यहां  जिलाधिकारी ने हल्द्वानी क्षेत्र में कर्फ्यू घोषित कर दिया है।

परीक्षा स्थगित

मिली जानकारी के अनुसार इसके चलते अब नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अगले आदेशों सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस संबंध में बीते देर रात विवि प्रशासन ने कालेजों को सूचना जारी की है। इसके अलावा उत्तराखंड मुक्त विवि ने सिर्फ हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज और एलबीएस हल्दूचौड़ केंद्र में शुक्रवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित हुई है।

Exit mobile version