Site icon Khabribox

हल्द्वानी में कौतूहल: यहां गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाली अद्भुत बछिया को दिया जन्म, बना चर्चा का विषय

हल्द्वानी:  हल्द्वानी से एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गोरापड़ाव क्षेत्र में एक गाय ने एक अनोखी बछिया को जन्म दिया है।

उत्सुकता का विषय

इस बछिया के  दो मुंह, चार आंखें और तीन कान हैं। इस अनोखी बछिया के जन्म की खबर फैलते ही इलाके में यह कौतूहल का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव के डी-क्लास क्षेत्र के निवासी महेश चंद्र बचकेती और हंसी बचकेती के घर बुधवार शाम करीब पांच बजे इस बछिया का जन्म हुआ। प्रसव की स्थिति इतनी जटिल थी कि सामान्य रूप से जन्म होना असंभव लग रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे पशुचिकित्सक ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद बेहद मुश्किलों से गाय का प्रसव कराया। हालांकि, यह अनोखा जन्म गाय और नवजात बछिया दोनों के लिए काफी कष्टप्रद रहा। बताया कि वर्तमान में बछिया के स्वास्थ्य में कोई बड़ी परेशानी नहीं है और वह ठीक है। डॉक्टर लगातार बछिया और गाय की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

Exit mobile version