Site icon Khabribox

उत्तराखंड से नौकरी के लिए आए युवक का चंडीगढ़ जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

उत्तराखंड से चंडीगढ़ नौकरी करने गए युवक का चंडीगढ़ के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तराखंड का रहने वाला है युवक-

जानकारी के अनुसार युवक उत्तराखंड के जिला टिहरी गढ़वाल के कपरोली के रहने वाला है। जिसकी पहचान दीपक बड़थ्वाल के रूप में हुई है। दीपक कुछ महीने पहले ही चंडीगढ़ आया था और यहां के होटल के पार्किंग एरिया में नौकरी करता था। वही मृतक के परिवार को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version