Site icon Khabribox

भारत और फ्रांस के बीच नौसेना के लिए 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की डील, इतने करोड़ के सौदे पर लगी मुहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज सोमवार को भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन विमानों की डील हुई है। इसके लिए आज सोमवार को 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर हुए।

63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 63,000 करोड़ रुपये में यह डील हुई है। इस डील के तहत भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे। जिसमे समुद्री हमले, हवाई रक्षा और टोही मिशनों के लिए डिजाइन किए गए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान 37 से 65 महीनों में वितरित किए जाएंगे। इस सौदे से भारतीय नौसेना की लड़ाकू ताकत और ज्यादा मजबूत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने जानकारी दी। जिसमे बताया कि “नया आईजीए आईएएफ सौदे में किए गए समझौते की तरह है। सभी 26 जेट 2031 तक वितरित किए जाने हैं।” संयोग से, ओमनी-रोल 4.5-पीढ़ी के राफेल परमाणु हथियार पहुंचाने में भी सक्षम हैं।

रहें मौजूद

इस समझौते में भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। वहीं इस मौके पर नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन भी मौजूद रहें।

Exit mobile version