Site icon Khabribox

02 मार्च: पुण्यतिथि विशेष: महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत की कोकिला नाम से मशहूर सरोजनी नायडू की पुण्यतिथि आज, ज़ानें

आज 02 मार्च 2026 है। आज महान स्वतंत्रता सेनानी, सुप्रसिद्ध कवि, समाज सेवक और भारत की कोकिला नाम से मशहूर सरोजनी नायडू की पुण्यतिथि है । उन्होंने देश में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है । उन्हें नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी गयी थी ।

अपने निधन तक इस पद पर रहीं

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था । मद्रास यूनिवर्सिटी से उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था । इसके बाद वे 1895 में 16 साल की उम्र में नायडू उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चली गईं और अगले तीन सालों तक वहां किंग्स कॉलेज, लंदन और गिरटन कॉलेज में पढ़ाई की । देश की आजादी के बाद यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया । सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल थीं । वे अपने निधन तक इस पद पर रहीं ।

केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया गया

भारत में प्लेग महामारी के दौरान सरोजिनी नायडू के शानदार काम हेतु वर्ष 1928 में उन्हें ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया गया । सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल थीं । वे अपने निधन तक इस पद पर रहीं । महात्मा गांधी ने उनकी कविताओं से प्रभावित होकर उन्हें ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी । उनका निधन 02 मार्च 1949 को हार्ट अटैक से 70 साल की उम्र में लखनऊ में हुआ । 13 फरवरी 2014 को सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती से भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई ।

Exit mobile version