Site icon Khabribox

सहारनपुर से बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत

बद्रीनाथ धाम के दर्शन को आए सहारनपुर के श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़‌ गई और वह बेहोश हो ग‌ए। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट की थी प्रॉब्लम

सहारनपुर से भगवान बद्रीनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु अवध बिहारी (60 साल) की मंदिर परिसर में अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो कर गिर गए। जब काफी कोशिश करने के बाद भी वह होश में नहीं आए तो उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राम बिहारी ने बताया कि उनको हार्ट की प्रॉब्लम थी और उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

Exit mobile version