आज 12 दिसंबर 2025 है। आज रूक्मणि अष्टमी है। हर साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी रुक्मिणी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ये पर्व आज 12 दिसंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी साक्षात देवी लक्ष्मी का अवतार थीं।
रुक्मिणी अष्टमी का खास महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मां लक्ष्मी की अवतार रुक्मिणी जी का जन्म को हुआ था। इसी कारण इस दिन को रुक्मिणी अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां रुक्मिणी के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। द्वापर युग में जब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया, तब देवी लक्ष्मी ने भी रुक्मिणी के रूप में अवतार लिया। वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण ने 16 हजार 108 रानियां थी, लेकिन उन सभी में रुक्मिणी सबसे प्रमुख थीं।
पूजा का शुभ मुहूर्त
सुबह 07:02 से 08:22 तक रहेगा।
सुबह 08:22 से 09:41 तक रहेगा।
दोपहर 11:59 से 12:41 तक (अभिजीत मुहूर्त) रहेगा।
दोपहर 12:20 से 01:39 तक रहेगा।
शाम 04:18 से 05:38 तक रहेगा।