Site icon Khabribox

24 दिसंबर: आज लग रहा है साल का आखिरी पंचक, जानें कौन से काम माने जाते हैं वर्जित व क्या करना होता है शुभ

दिसंबर का महीना है। दिसंबर महीने के जाने के बाद नये साल की शुरुआत हो जाएगी। नया साल शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं बचा है और ऐसे में अब पंचक लगने जा रहा है। साल का आखिरी पंचक 24 दिसंबर को लग रहा है। बुधवार के दिन शुरू होने के कारण ये राज पंचक कहलाएगा।

यह रहेंगा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार पंचांग के अनुसार, 24 दिसंबर 2025, बुधवार को शाम 7 बजकर 47 मिनट से पंचक की शुरुआत हो रही है। पंचक अगले पांच दिनों के बाद यानी 29 दिसंबर 2025, सोमवार की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। खास बात यह है कि पंचक का समापन नया साल लगने से पहले ही हो जाएगा। जिससे न्यू ईयर 2026 पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह पंचक सरकारी कार्यों और संपत्ति से जुड़े कामों के लिए शुभ होता है। जिसमें मंगल को शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक, रविवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को रोग पंचक, शुक्रवार वाले पंचक को चोर पंचक कहते हैं। वैसे ही बुधवार के दिन प्रारंभ होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है जो एक शुभ पंचक माना गया है। 

यह काम होते हैं वर्जित

पंचक के समय कार्य करने से अशुभ फल मिलता है। इस दौरान लकड़ी से जुड़े कार्य, चारपाई बनवाना, छत का निर्माण, दक्षिण दिशा की यात्रा और अंतिम संस्कार से संबंधित कुछ क्रियाएं पंचक में वर्जित मानी जाती हैं। इसके अलावा पंचक में सभी शुभ कार्यों पर रोक नहीं होती है। इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जप, व्रत, दान-पुण्य और आत्मिक साधना को विशेष फलदायी माना गया है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से पंचक के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।

Exit mobile version