Site icon Khabribox

उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय चुनाव, 21 से 25 अक्टूबर तक, बैठक में लिया फैसला

उत्तराखंड: उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की प्रांतीय और दून जनपद कार्यकारिणी की एक अहम वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

लिया निर्णय

यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष भारती जुयाल की अध्यक्षता में हुई। इस ऑनलाइन बैठक में संगठन के पुनर्गठन और नर्सेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के प्रांतीय और दून जनपद के चुनाव आगामी 21 से 25 अक्टूबर के बीच कराए जाएंगे। चुनाव की तिथियों पर सहमति बनने के साथ ही संगठन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

रहें मौजूद

इस वर्चुअल बैठक में महामंत्री एलवीना मैथ्यू, कुमांऊ मंडल अध्यक्षा जयंती रावत, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष छवि घिड़ियाल, बबीता शर्मा, प्रेमलता रावत, विद्या चौबे, रितु सिंह, गिरीश उनियाल, सविता पाठक, गिरीश चंद और मस्तराम समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version