बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड व राज्य की समस्त बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक दिनांक 29.10.2022 में की गई चर्चा जो कि अधिकांश न्यायिक अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं से गरिमापूर्ण व्यवहार न किए जाने पर चर्चा बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदन की बैठक दिनांक 11.11.2022 में पारित प्रस्ताव में की गई।
न्यायिक कार्यो से विरत होकर धरना प्रदर्शन करने की मांग
बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड द्वारा दिनांक 29.10.2022 को उत्तराखंड की समस्त बार एसोसिएशनों के साथ संयुक्त बैठक की गई थी। जिसमें राज्य के न्यायिक अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार न किए जाने एवं न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग न करने के कारण सभी बार एसोसिएशन द्वारा अवगत कराया और मांग की कि इस संबंध में एक दिन के लिए न्यायिक कार्यो से विरत होकर धरना प्रदर्शन किया जाए।
चेयरमैन एम.एम. लांबा द्वारा की गई बैठक की अध्यक्षता

बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड की सदन की बैठक दिनांक 11.11.2022 को की गई जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड एम.एम. लांबा द्वारा की गई।
17 नवंबर को अपनी-अपनी बार एसोसिएशनों के सामने शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा प्रदर्शन
इस विषय पर गहन विचार विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य के अधिकांश न्यायिक अधिकारियों के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ गरिमा पूर्ण व्यवहार करने एवं न्यायिक प्रशासन के संचालन में सहयोग न करने के विरोध में प्रदेश के सभी अधिवक्ता गण संपूर्ण रूप से दिनांक 17.11.2022 को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे और 2 घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे तथा अपनी-अपनी बार एसोसिएशनों के सामने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा। इस मुहिम के अध्यक्ष राव मुनफैत अली वाइस चेयरमैन उत्तराखंड होंगे। इस निर्णय का पालन प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन पूर्ण रूप से करेंगी।
उक्त प्रस्ताव का अनुपालन पूर्ण रूप से एवं सख्ती से कराना करें सुनिश्चित: बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड
मेहरबान सिंह कोरंगा सदस्य सचिव बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड नैनीताल ने कहा कि समस्त अध्यक्ष सचिव बार एसोसिएशन उत्तराखंड को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 17.11.2022, दिन गुरुवार को उक्त प्रस्ताव का अनुपालन राज्य की सभी बार एसोसिएशन पूर्ण रूप से एवं सख्ती से कराना सुनिश्चित करें।