Site icon Khabribox

किसान आंदोलन से चर्चा में आने वाले दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

फिल्म जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है।मशहूर पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का निधन हो गया है।

सड़क हादसे में एक़्टर की मौत-

दिल्ली के पास कुंडली मानेसर हाईवे पर उनकी गाड़ी की एक ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिनेता की मौत हो गई। मंगलवार रात कुंडली मानेसर हाइवे पर दिल्ली से पंजाब लौटते हुए यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त दीप के साथ गाड़ी में एक महिला भी सवार थी। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

किसान आंदोलन से आए चर्चा में-

दीप सिद्धू ने पंजाबी अभिनेता के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है। दीप सिद्धू उस समय चर्चा में आये जब पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्‍टर परेड निकाली। उसी दौरान कुछ लोगों ने लाल किले पर चढ़कर धार्मिक झंडा लगा दिया था। इस मामले में दीप सिद्धू पर आरोप लगा था कि उन्‍होंने आंदोलनकारियों को भड़काया है।

Exit mobile version