Site icon Khabribox

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रेंजाग ला युद्ध स्मारक का करेंगे उद्घाटन

भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनातनी जारी है। इस बीच चीन को प्रबल संदेश देने के लिए भारत ने लेह में स्थित रेजांग ला युद्ध स्मारक को नया रूप दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को युद्ध स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहेंगे।

सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के सम्मान में बना स्मारक

बता दें कि यह स्मारक 1962 की लड़ाई में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों और गलवान घाटी के शहीदों को सम्मान देने के लिए बनाया गया है। 18 हजार फीट की ऊंचाई पर रेजांग ला में 1962 में हुए जंग में चीन के 1310 सौनिकों की जान गई थी। 13 कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों से उनका सामना हुआ था। भारत के 120 में से 114 जवान इस लड़ाई में शहीद हुए थे। लड़ाई शुन्य से कम तापमान में लड़ी गई थी। अदम्य साहस और वीरता के लिए मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

1963 में किया गया था स्मारक का निर्माण

जानकारी के मुताबिक पहले का स्मारक छोटा था। जिसका निर्माण 1963 में किया गया था। अब स्मारक का विस्तार किया गया है। स्मारक में मेजर शैतान सिंह सभागार और रेजांग ला फोटो गैलरी है। इसके साथ ही गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों के नाम भी लिखे गए हैं। अब यह लद्दाख के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। सूत्रों के अनुसार अगले सीजन से चुशुल, रेजांग ला, डेमचोक और अग्रिम इलाकों के अन्य हिस्सों के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।

Exit mobile version