Site icon Khabribox

देहरादून: सीएम धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन, बताया- लोक संस्कृति और सरकारी योजनाओं का होगा संगम

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में एक विशेष पंचांग टेबल कैलेंडर ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ का विमोचन किया।

पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन

बताया कि यह कैलेंडर न केवल पारंपरिक तिथियों की जानकारी देगा, बल्कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का भी प्रसार करेगा। इस पंचांग में उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहारों, व्रतों, तिथियों, वार और विशेष दिवसों को प्रमुखता से दर्शाया गया है, ताकि लोग अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहें। साथ ही टेबल कैलेंडर में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित में लिए गए मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण निर्णयों को भी समाहित किया गया है। इस विशेष कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है।

कहीं यह बात

​विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर प्रदेशवासियों को अपनी समृद्ध परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सरकार की विकासपरक नीतियों से अवगत कराने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी और किशोर भट्ट समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Exit mobile version