Site icon Khabribox

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा धाद स्मृतिवन में कोरोना काल में दिवंगत डॉक्टर्स की स्मृति में किया जाएगा पौधारोपण

देहरादून इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा धाद स्मृतिवन में कोरोना काल में दिवंगत डॉक्टर्स की स्मृति में पौधा रोपण किया जाना है। धाद स्मृति वन में आम समाज और सामाजिक संस्थाओं का संबंध होना जारी है।

डॉक्टर्स की स्मृति में किया जाएगा पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2022 रविवार प्रातः 8:00 बजे चिकित्सकों के प्रतिनिधि संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कोरोना काल में दिवंगत डॉक्टर्स की स्मृति में पौधारोपण किया जाएगा।

मुख्य अतिथि रहेंगे सुप्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ. योगी ऐरन

आयोजन के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ योगी ऐरन रहेंगे। आयोजन में कल्यो टीम द्वारा पहाड़ी नाश्ता के प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर स्मृतिवन के सभी सहयोगी और धाद के सभी सदस्य और मित्र सादर आमंत्रित हैं।

स्मृतिवन पूरी तरह सामाजिक भागीदारी के साथ किया जाएगा विकसित

स्मृतिवन हरेला 2010 कार्यक्रम के अंतर्गत धाद की पहल है जहां मालदेवता अस्थल देहरादून में उत्तराखंड के लिए श्रेष्ठ योगदान करने वालों के साथ आम समाज के लोग अपने प्रियजनों की स्मृति में पौधे लगाते हैं। स्मृति वन पूरी तरह सामाजिक भागीदारी के साथ विकसित किया जाना है।

Exit mobile version