Site icon Khabribox

देहरादून: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ली गयी सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने की शपथ

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  के अवसर पर आज जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत जनजाति शोध संस्थान, देहरादून द्वारा प्रदेश के सभी जनजाति छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जनजाति समाज हमेशा से ही प्रकृति के सबसे करीब रहा है

इस दौरान छात्रों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने की शपथ ली। निदेशक श्री संजय सिंह टोलिया ने कहा की जनजाति समाज हमेशा से ही प्रकृति के सबसे करीब रहा है और इस राष्ट्रव्यापी मुहिम में एक आवश्यक भूमिका निभा सकता है।

समस्या का निदान खोजने हेतु प्रेरित करना है

अपर निदेशक श्री योगेंद्र रावत ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक रूप से इस समस्या का निदान खोजने हेतु प्रेरित करना है। जल्द इस संबंध में एक विस्तृत कार्यक्रम भी चलाया जाएगा ताकि, समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो।

प्रतिभाग किया

जनजाति शोध संस्थान के शोध अधिकारी श्री राजीव सोलंकी ने बताया की इस कार्यक्रम में विभागान्तर्गत सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय जनजाति छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version