Site icon Khabribox

दिल्ली: हो गई घोषणा, आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली को अगला मुख्यमंत्री मिल गया है।

नयी मुख्यमंत्री का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा और उनके नाम पर मुहर लगी। सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव को स्वीकार किया। जिसके बाद आतिशी आप दिल्ली विधायक दल की नेता चुनी गई हैं। दिल्ली आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय के मुताबिक विधानसभा चुनाव तक आतिशी ही दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रहेंगी।

आज दे सकते हैं इस्तीफा

रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे सकते हैं। आज ही अरविंद केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे। इसी दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

Exit mobile version