Site icon Khabribox

दिल्ली: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी आतिशी, संभाली सीएम पद की कमान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

आतिशी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राज निवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गयी हैं। वह कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और भाजपा नेता सुषमा स्वाराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी है‌।

अरविंद केजरीवाल ने नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का रखा था प्रस्ताव

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों हुई बैठक में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा और उनके नाम पर मुहर लगी। जिसके बाद सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव को स्वीकार किया। आतिशी आप दिल्ली विधायक दल की नेता चुनी गई। बीते कल शनिवार को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Exit mobile version