Site icon Khabribox

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे है। जिसके बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है।

उत्तराखंड में यह दूसरा दौरा-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह उत्तराखंड का दूसरा दौरा है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल 11 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए थे। जिसमें उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र पर महत्वपूर्ण ऐलान भी किया था।

कर सकते हैं बेहद महत्वपूर्ण घोषणा-

आज अपने उत्तराखंड दौरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर बेहद महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। उत्तराखंड दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल देहरादून में रोड शो भी करेंगे।

Exit mobile version