Site icon Khabribox

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 01 जून तक मिली अंतरिम जमानत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से एक जून तक अंतरिम जमानत मिल गई है।

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। वहीं 2 जून को अरविंद केजरीवाल सरेंडर करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का आर्डर ट्रायल कोर्ट में भेजा जाएगा। फिर ट्रायल कोर्ट से रिलीज आर्डर तिहाड़ जेल प्रशासन को भेजा जाएगा। अगर आज ही शाम तक कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं, तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ही तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल के 21 मार्च को किया था गिरफ्तार

दरअसल अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को दिल्‍ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version