Site icon Khabribox

दिल्ली: खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार आगाज, फुटबॉल में दिल्ली एनसीआर की टीम को हराया

नई दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन चल रहा है। जिसमे उत्तराखंड के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इन गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीत से आगाज किया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई है, जो 13 अप्रैल तक चलेगी। उत्तराखंड के फुटबॉलरों ने 50 प्लस कैटेगरी में उत्तराखंड ने दिल्ली एनसीआर की टीम को 2-0 के अंतर से हराया। वहीं एथलेटिक्स में 45 खिलाड़ियों ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Exit mobile version