Site icon Khabribox

अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की मांग, सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम

देश भर में बड़ी संख्या में युवा अग्निवीर भर्ती की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

उम्मीदवारों की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 साल करने की मांग की जा रही हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर अभियान भी चल रहा है। कैंडिडेट्स की मांग है कि अग्निवीर भर्ती के लिए एज लिमिट बढ़ाकर 23 साल की जाए। अग्निपथ भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा की बात करें तो 17½ साल से 21 साल तक उम्र निर्धारित है। यानी अग्निपथ भर्ती के लिए 17½ साल से 21 साल तक के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवार आयु सीमा को 2 साल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version