Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग: रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ से की मुलाकात, मां नंदा देवी मेले और देर रात सुरक्षा को लेकर रात्रि गश्त बढ़ाने पर जोर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ानगर में शांति और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की मांग को लेकर रेडक्रॉस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीओ अल्मोड़ा से मुलाकात की।

की यह मांग

इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, आंतरिक गलियों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में व्यापारी, कर्मचारी और विद्यार्थी देर रात तक आवाजाही करते हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के लिए पुलिस गश्त बेहद जरूरी है। इसके अतिरिक्त, आगामी मां नंदा देवी मेले के दौरान जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया गया।

सीओ ने दिया यह आश्वासन

सीओ अल्मोड़ा ने रेडक्रॉस की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया।

रहें मौजूद

बैठक के दौरान रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, वरिष्ठ सदस्य हरीश कनवाल, कृष्ण बहादुर सिंह, यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’, सचिव मनोज भंडारी ‘मंटू’ तथा उपसचिव अभिषेक जोशी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Exit mobile version