Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पहाड़ ने खोया लोकगीतों का ध्वज वाहक, सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रह्लाद मेहरा के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने पहाड़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पहाड़ की संस्कृति के व पीड़ा को अपने लोक गीतों के माध्यम से प्रदर्शित करते थे प्रह्लाद दा

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष एवंम पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने प्रह्लाद मेहरा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पहाड़ ने एक लोक गायकी का ध्वज वाहक हमेशा के लिए खो दिया है। उन्होंने कहा प्रह्लाद मेहरा पहाड़ की संस्कृति के अलावा यहां की पीड़ा को भी अपने लोक गीतों के माध्यम से प्रदर्शित करते थे। उनके लोकगितों को आने वाली कई पीढ़ियां सुनेगी।
 
जताया शोक

जिसमें शोक व्यक्त करने वालों में अनिल खंडेलवाल,जगमोहन चिलवाल,प्रकाश बोरा,राजकुमार केसरवानी,पंकज सुयाल, राकेश बेलवाल,कमल जोशी,हर्ष जलाल, अजय कृष्ण गोयल,घनश्याम वर्मा,रजत घनश्याम बिष्ट, भास्कर सुयाल शामिल रहें।

Exit mobile version