Site icon Khabribox

देवभूमि उत्तराखंड को विश्व भर के हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड का दौरा रहा। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया।

कर्नल अजय कोठियाल होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महत्वपूर्ण ऐलान भी किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल होंगे।

उत्तराखंड को बनाएंगे आध्यात्मिक राजधानी-

उत्तराखंड दौरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम देवभूमि के लोगों के साथ मिल कर उत्तराखंड को विश्व भर के हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी भी बनाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी तो उत्तराखंड को विश्व भर के हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।

Exit mobile version